पुलस्य ऋषि का श्राप रोज गोवर्धन पर्वत को एक मुट्ठी घटा रहा, जानें इसकी कहानी

By: Ankur Tue, 10 Nov 2020 09:20:52

पुलस्य ऋषि का श्राप रोज गोवर्धन पर्वत को एक मुट्ठी घटा रहा, जानें इसकी कहानी

पुराणों में मिली कथा के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण ने वृदांवन, मथुरा और गोकुल वासियों को इंद्र देव के प्रकोप से बचाने के लिए छोटी अंगुली पर गोवर्धन पर्वत को उठाया और सभी को गोवर्धन पर्वत के नीचे आसरा मिला। तभी से दिवाली के अगले दिन गोबर से प्रतीकात्मक रूप में गोवर्धन पर्वत बना पूजन किया जाता हैं और परिक्रमा लगाई जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि पहले गोवर्धन पर्वत 30 मीटर ऊंचा हुआ करता था, जो आज घटते-घटते आधा ही रह गया है। इसके पीछे का कारण पुलस्य ऋषि का श्राप माना जाता हैं। आइये जानते है इस कहानी के बारे में।

गर्ग संहिता के मुताबिक एक बार पुलस्य ऋषि भ्रमण के दौरान द्रोणाच पहुंचे। वहां उन्हें यह गोवर्धन पर्वत दिखा। इस पर्वत की रमणीयता देख उन्होंने इसे अपने साथ ले जाने की इच्छा व्यक्त की। इस संबंध में उन्होंने गोवर्धन के पिता द्रोणाचल से बात की। तब गोवर्धन ने यह शर्त रखी कि जहां भी ऋषिवर उन्हें रखेंगे, वे वहीं स्थापित हो जाएंगे।

पुलस्य ऋषि बहुत प्रसन्नता से गोवर्धन पर्वत को लेकर काशी की ओर जा रहे थे। तभी ब्रज पहुंचते ही उन्हें लघुशंका हुई। इसके चलते उन्होंने ब्रज में रास्ते के किनारे गोवर्धन को रख दिया। उन्होंने लौटकर गोवर्धन पर्वत को उठाने का बहुत प्रयास किया किंतु वे असफल रहे। ऐसे में उन्हें क्रोध आ गया और गोवर्धन को श्राप देते हुए कहा कि हर रोज़ धीरे-धीरे तुम्हारा क्षरण होगा और एक दिन तुम पूरी तरह धरती में समा जाओगे। ऐसा कह वे काशी की ओर लौट गए।

ये भी पढ़े :

# गोबर से गोवर्धन पर्वत बना की जाती हैं परिक्रमा, मोक्ष की प्राप्ति करवाएगा पूजन

# आपको आर्थिक रूप से मजबूत बनाएंगे धनतेरस पर राशिनुसार किए गए ये काम

# धनतेरस के दिन आजमाए लघु नारियल के ये उपाय, मिलेगी मां लक्ष्मी की असीम कृपा

# मां लक्ष्मी का आशीर्वाद दिलाएंगे धनतेरस पर किए गए ये आसान उपाय

# Dhanteras 2020: धनतेरस पर क्या खरीदें क्या नहीं एक बार जरुर जान ले, बनी रहेगी लक्ष्मी की कृपा

# दिवाली स्पेशल : धन-धान्‍य से भरा रहेगा आपका घर, आजमाए ये आसान टोटके

# दिवाली स्पेशल : पूजन के दौरान ध्यान रखें कैसी होनी चाहिए मां लक्ष्मी की प्रतिमा

# दिवाली स्पेशल : शुभफल देता है घर की दिशा के अनुसार रंगोली के डिजाईन और रंगों का चुनाव

# दिवाली स्पेशल : जगह के अनुसार करें रंगों का चुनाव, ऐश्वर्य और धन की होगी प्राप्ति

# दिवाली से पहले इन 5 चीजों पर जरूर दें ध्यान, बनती हैं नकारात्मक ऊर्जा का कारण

# राशि के अनुसार करें धनतेरस पर खरीदी, जीवन में होगा खुशियों का आगमन

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com